Vistaar NEWS

T20 WC 2026: ICC ने जारी की वर्ल्ड कप के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट, जानें कौन-कौन से दिग्गज शामिल

T20 WC 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, कुमार संगाकारा, वसीम अकरम जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

ICC ने जारी की कमेंटेटर्स की लिस्ट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक के नाम शामिल हैं. साथ ही इस लिस्ट में कुमार संगाकारा, वसीम अकरम, इयान बिशप, आरोन फिंच, रमीज रजा का नाम शामिल है. इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेंबा बावुमा का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें : U19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी के ‘जबरा फैन’ हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- SUN को कौन रोकेगा…, पोस्ट वायरल

लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंटेटर्स की जो लिस्ट जारी की है उसमें ज्यादातर दिग्गज शामिल हैं. जिसमें मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान बिशप सबसे ऊपर हैं. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दिनेश कार्तिक, आरोन फिंच, कुमार संगाकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट का नाम शामिल है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट

आईसीसी ने कुल 40 कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी की है. इसमें रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान बिशप, दिनेश कार्तिक, आरोन फिंच, कुमार संगाकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, मैथ्यू हेडन, रमीज रजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनस, साइमन डूल, शान पोलार्क, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो मबांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विलिंक्स, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज, टेम्बा बावुमा

Exit mobile version