Vistaar NEWS

ICC T20I ताजा रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

ISHAN-SHREYAS

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर

ICC T20I Latest Ranking: भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मैच के बाद आईसीसी ने नई टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को 7 स्थान का फायदा हुआ है. वह अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, भारतीय विकेटकीपर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.

ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में ईशान किशन 904 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं, 893 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. दोनों के बीच अब सिर्फ 11 अंकों का अंतर रह गया है. ये दोनों खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में दोनों शानदार प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग को और बेहतर करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने जापान में अपने लिए बनवाई खास चीज, पत्नी संजना गणेशन ने ली चुटकी

श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग

भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है. अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 627 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में अय्यर ने 16 रन की पारी खेली थी. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

टॉप-10 में तीन भारतीय शामिल

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं. जिसमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का नाम शामिल है. हालांकि मौजूदा रैंकिंग में तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह अब एक स्थान नीचे खिसकर नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं. तिलक के खाते में 726 रेटिंग पॉइंट्स हैं. पिछले कुछ समय से तिलक वर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

Exit mobile version