Vistaar NEWS

हैंडशेक से लेकर द्विपक्षीय सीरीज तक…पाकिस्तान ने रखी थी 3 शर्तें, ICC ने किया खारिज, IND-PAK मैच को लेकर दिया अल्टीमेटम

A meeting was held between ICC officials and PCB-BCB chairman.

ICC के अधिकारियों और PCB-BCB चेयरमैन के बीच हुई मीटिंग.

ICC on Pakistan: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने वाली ड्रामेबाजी के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है. लाहौर में आईसीसी के अधिकारियों की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ रविवार को 5 घंटों बैठक चली थी. इसके बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने की संभावना बनने लगी है.

पाकिस्तान की सभी शर्तें खारिज

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर आईसीसी के दो अधिकारी इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार को लाहौर पहुंचे. यहां गद्दाफी स्टेडियम में आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और बीसीबी चेयरमैन अमीनुल इस्लाम के बीच करीब 5 घंटों तक बैठक चली. इस बैठक में मैच को लेकर कोई क्लियर फैसला नहीं लिया जा सका, लेकिन पाकिस्तान की सभी मांगों को आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया.

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने की थी ये मांगें

बैठक के दौरान पाकिस्तान ने आईसीसी ने से तीन शर्तें रखी थीं. पहली शर्त ये थी कि आईसीसी की कुल कमाई में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए. जिसे आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया. जबकि दूसरी मांग थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को बहाल करें. साथ ही मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक करें. लेकिन आईसीसी ने पाक की ये शर्तें खारिज कर दीं.

इसके अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान ने मांग उठाई थी कि तीनों देशों के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन हो. लेकिन इसे भी आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया.

ICC का 24 घंटे का अल्टीमेटम

लाहौर में 5 घंटों तक चली बैठक में 15 फरवरी के मैच को लेकर फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन आईसीसी ने मैच को लेकर पाकिस्तान को 24 घंटे का वक्त दिया है. सूत्रों की मानें तो किसी भी समय मैच को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

बांग्लादेश को मिल सकती है बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी

टी-20 विश्व कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. पिछले साल बांग्लादेश में हो रहे दंगों के कारण बांग्लादेश को महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी भी नहीं मिली थी. इसलिए आईसीसी बांग्लादेश को बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी देने पर भी विचार कर रहा है. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश को अंडर 19 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है.

ये भी पढे़ं: Ranji Trophy 2026: मुंबई के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला, जड़ा शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक

Exit mobile version