Vistaar NEWS

ICC T20 Ranking: टॉप-10 बल्लेबाजों में ईशान किशन की धमाकेदार एंट्री, अभिषेक-सूर्या की क्या है रैंकिंग?

ICC T20 Ranking

आईसीसी टी20 रैंकिंग

ICC T20 Ranking: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल उन्होंने आईसीसी टी20 रैंकिंग में जोरदार छलांग लगाते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी रैंकिंग में 17 पायदान का इजाफा हुआ है.

ICC T20 Ranking में ईशान किशन को इजाफा

दरअसल, आईसीसी ने बुधवार को आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसी के साथ वह दुनिया के 8वें बेस्ट टी20 बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से उनकी रैंकिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026: जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह

नंबर-1 पर बरकरार अभिषेक शर्मा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा बना हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 808 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है.

टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रिपोर्ट की बात करें तो इसमें टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाजों का नाम शामिल है. जिसमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का नाम शामिल हैं. ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को 1 रैंक का फायदा हुआ है वह 751 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 747 अंकों के साथ छठे पायदान पर बने हुए हैं. इस रैंकिंग में सबसे बड़ा इजाफा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को हुआ है. जो 17 पायदान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Exit mobile version