ICC Warning: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को तगड़ा झटका दिया है. ICC ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच विश्व कप का बहिष्कार किया तो PCB को टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारण जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. पीसीबी ने 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार करने की बात कही है लेकिन उसने आधिकारिक रूप से आईसीसी को कोई सूचना नहीं दी है. यह मैच कोलंबो में होना है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों ने बताया कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर अड़ा रहा और आधिकारिक रूप से बहिष्कार करने की बात कही तो उसके ऊपर वित्तीय जुर्माने लगाया जाएगा. इसके साथ ही प्रसारकों (जियोस्टार) की ओर से मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है. पाकिस्तान का सालाना राजस्व हिस्सा लगभग साढे़ 3 करोड़ डॉलर है. अगर वह भाग नहीं लेता तो यह राशि रोकी जा सकती है. यानी एक निर्णय से पीसीबी को तगड़ा झटका लगेगा.
शहबाज को नकवी ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जानकारी दी है. इससे पहले नकवी ने कानूनी सलाह भी ली थी. लेकिन इसके बावजूद बहिष्कार की रट लगाए हुए है. अब पीसीबी के पास एक ही रास्ता बचा है कि वह आईसीसी की डीआरसी (विवाद निपटान समिति) में जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः बायकॉट वाली नौटंकी पड़ेगी भारी, ICC की इन 5 सजाओं से क्रिकेट मैप से गायब हो जाएगा पाकिस्तान!
ICC को नहीं दी ऑफिशियल जानकारी
पीसीबी ने भले ही चारों तरफ भारत के खिलाफ मैच न खेलने का प्रचार किया हो लेकिन उसने अभी तक आईसीसी के पास कोई भी लिखित जानकारी नहीं दी है. माना रहा है कि पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाया होगा. अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा, तो उसे भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ सकता है.
