आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. बोर्ड ने इस आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. 12 जून से शुरू होने वाले इस मेगा ईवेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़त कब होगी.
ICC ने जारी किया शेड्यूल
दरअसल हाल ही में आईसीसी ने आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस मेगा ईवेंट का आगाज 12 जून से इंग्लैंड की मेजबानी में होने जा रहा है जिसका फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा. इस आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में छक्कों की लगी झड़ी, वर्ल्ड कप इतिहास में दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड
किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान की भिड़त ?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा.
Save the dates 🗓️
— ICC (@ICC) February 24, 2026
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s #T20WorldCup 2026 🏆
Details ➡️ https://t.co/ZijM7mQU38 pic.twitter.com/rH9LyzEo6B
ICC Women’s T20 WC 2026 का पूरा शेड्यूल
12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल
14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल
16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल
17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड, हेडिंग्ले
17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
18 जून: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले
19 जून: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, हैम्पशायर बाउल
20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल
20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले
21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिसटल काउंटी ग्राउन्ड
21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड
23 जून: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिसटल काउंटी ग्राउन्ड
23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले
24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
25 जून: साउथ अफ्रीका v नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल
28 जून: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
