Vistaar NEWS

बारिश के कारण रद्द हुआ RR vs MI मुकाबला तो प्वाइंट टेबल में किसे होगा नुकसान? जानें पूरा गणित

Point Table

प्वाइंट टेबल

RR vs MI: आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला मौसम की वजह से चर्चा में है. बारिश की आशंका ने इस हाई-वोल्टेज मैच पर संकट खड़ा कर दिया है. ताजा वेदर अपडेट के मुताबिक, गुवाहाटी में इस वक्त तेज बारिश और ठंडी हंवाएं चल रही हैं, जिससे मुकाबले के रद्द होने का खतरा बना हुआ है.

मैच पर बारिश का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के चलते साफ संकेत मिल रहे हैं कि बारिश खेल में खलल डाल सकती है. अगर मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता या फिर लगातार बारिश होती रहती है, तो ओवर में कटौती की जाएगी. वहीं, अगर कम से कम 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाया, तो मुकाबला पूरी तरह रद्द कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लगातार 2 जीत के बाद बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, 3 और मैच मिस करेंगे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क

क्या है नियम?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बारिश के कारण कोई मैच रद्द होता हैं, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाते हैं. लेकिन मौजूदा प्वाइंट टेबल को देखें तो इसका असर दोनों टीमों पर अलग-अलग पड़ेगा.

किसका होगा नुकसान?

राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में है और अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं. ऐसे में अगर उन्हें 2 की जगह सिर्फ 1 अंक मिलता है, तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि अगर राजस्थान आज का मैच जीत जाती हैं, तो वह 6 अंकों के साथ पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच जाएगी. वहीं, बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो 5 अंक के साथ वह टॉप-2 में अपनी जगह बना लेंगी.

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला वापसी का मौका था. टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 1 में जीत तो 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं. 2 अंकों के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को लगातार जीत की जरूरत है. ऐसे में एक अंक मिलने से उनकी स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं होगा, लेकिन हार से बचना उनके लिए राहत जरूर होगी.

Exit mobile version