IND VS AFG Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला जीत लिया है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में भारत अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदे खेलकर 84 रन नाबाद बनाए. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरी वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़
अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182-3
22 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल (79) और राहुल (31) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143-3
18 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल (67) और राहुल (1) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132-2
15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल (67) और श्रेयस अय्यर (5) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.
शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी
शुभमन गिल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. ईशान किशन भी 19 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56-1
7 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं. अब कप्तान शुभमन गिल के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं. भारत ने 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं.
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40-0
5 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल (17) और रोहित शर्मा (15) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. भारत ने पहली ही गेंद पर 6 रन बटोर लिए हैं.
अफगनिस्तान की पारी सिमटी
अफगनिस्तान की पूरी टीम ने निर्धारित 2 ओवर में 194 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 25 ओवरों में 195 रन बनाने होंगे. भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी की टीम के लिए 3-3 विकेट झटके.
अफगानिस्तान को नौवा झटका
अफगानिस्तान का नौवा विकेट गिरा राशिद खान 13 गेंदों में 9 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर हुए आउट. गुरनूर बराड़ ने ज़िया उर रहमान शरीफी को भी किया आउट
हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान को दिए दो और झटके
अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा अजमतुल्लाह उमरजई 16 गेंदों में 26 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर हुए आउट. उनके बाद हर्ष ने एएम ग़ज़नफ़र को भी भेजा पवेलियन
अफगानिस्तान को छठा झटका
अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा मोहम्मद नबी 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आउट हो गए हैं. अब बल्लेबाजी के लिए राशिद खान आए हैं.
20 ओवर के बड़ा अफगानिस्तान का स्कोर 165-5
20 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं. क्रीज पर अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अफगानिस्तान को पांचवां झटका
अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा हशमतुल्लाह शाहिदी 30 गेंदों में 27 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हो गए हैं.
अफगानिस्तान को चौथा झटका
अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा रहमानुल्लाह गुरबाज़ 51 गेंदों में 102 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर हुए आउट. गुरबाज़ ने अपनी की शतकीय पारी में 8 चौके और 8 छक्के जड़े.
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने जड़ा शतक
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 48 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया हैं. उनके साथ हशमतुल्लाह शाहिदी (26) रन पर जमे हुए हैं.
12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 110-3
12 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर बने हुए हैं.
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने जड़ी फिफ्टी
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दूसरे छोर से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी उनका साथ दे रहे हैं.
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 35-3
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ और हशमतुल्लाह शाहिदी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान का तिहरा विकेट गिरा रहमत शाह 8 गेंदों में 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ और हशमतुल्लाह शाहिदी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 24-2
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ और रहमत शाह क्रीज पर मौजूद हैं.
अफगानिस्तान को दूसरा झटका
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा सेदिकुल्लाह अटल बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. अफगानिस्तान ने 2.3 ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं.
अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा इब्राहिम जादरान 4 गेंदों में 1 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर आउट हो गए हैं. अफगानिस्तान का स्कोर 13-1
अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लेकर आए हैं.
भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ (हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ इस मैच से भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं)
भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी
25-25 ओवर का होगा मैच
बारिश के कारण ओवरों में कटौती कर दी गई है. अब यह मैच 25-25 ओवर का होगा. थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
धर्मशाला में रुकी बारिश
धर्मशाला में बारिश रुक गई है और मौसम भी साफ हो गया है. टॉस 5:15 पर होगा जबकि मैच 5:45 पर शुरू होगा. खिलाड़ी वॉर्म-अप के लिए तैयार हो रहे हैं.
बारिश हुई कम
बारिश थोड़ी कम हो गई है और ग्राउंडस्टाफ ने मैदान सुखाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी बहुत काम बाकी है, कवर पर काफी पानी जमा था और सबसे पहले उन्हें हटाना होगा. आउटफील्ड ढकी हुई नहीं थी और उसमें काफी पानी भर गया था. एक और अच्छी खबर यह है कि मैदान पर मौजूद दोनों अंपायर – क्रिस गैफनी और रोहन पंडित हालात का जायजा लेने के लिए बाहर आ रहे हैं.
ओवर्स कटना शुरू
बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान मैच का अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है. जिसके कारण 2 बजे के बाद ओवर्स कटने शुरू हो गए हैं. वहीं कट-ऑफ टाइम शाम 6:32 pm का है. अगर मैच इस समय तक शुरू नहीं होता है तो मुकाबला रद्द हो सकता है.
रोहित शर्मा कर रहे वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज से भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं.
बारिश के कारण टॉस में देरी
भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है. बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है.
