Vistaar NEWS

IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक, जीत के साथ भारत ने किया सीरीज पर कब्जा

INDvsAFG

इमेज सोर्स-BCCI

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने हशमतुल्लाह की 102 रन की कप्तानी पारी के बदौलत 218 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा किया तो वहीं जायसवाल ने अपना वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

Kamakhya Reley

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा झटक

यशस्वी जायसवाल ने 83 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. यह वनडे इंटरनेशनल में जायसवाल का दूसरा शतक है. इस मैच में उन्होंने 86 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा रोहित शर्मा मोहम्मद नबी की गेंद पर सेदिकुल्ला अटल को अपना कैच थमा बैठे हैं. इस मैच में रोहित ने 69 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

सुमित तिवारी

रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है. फिलहाल 16.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121-0 रन हैं.

सुमित तिवारी

यशस्वी का पहला अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और यशस्वी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है. इस पारी में यशस्वी ने मात्र 38 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75-0

8 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 28 गेंदों में 25 और यशस्वी जायसवाल 22 गेंदों में 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Kamakhya Reley

भारत की शानदार शुरुआत

भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है. 5 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक खेली गई 33 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हुई.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम मैदान पर उतर गई है. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर रहे हैं. 3 गेंदों में भारत ने 14 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

218 रन पर सिमटी अफगानिस्तान की पूरी टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 44.2 ओवर में ही 218 रन पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी की और कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 102 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए प्रसिध कृष्ण ने घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके. अब भारत को निर्धारित 50 ओवर में जीत के लिए 219 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 128 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. बता दें, ये हशमतुल्लाह का पहला वनडे शतक है.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को सातवां झटका

अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा राशिद खान 7 गेंदों में 5 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं. प्रिंस यादव ने उनका कैच लपका. राशिद के बाद एएम ग़ज़नफ़र बल्लेबाजी करने मैदान पर आए.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा मोहम्मद नबी 23 गेंदों में 21 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद आर आउट हो गए हैं. नबी ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़ा. इस मैच में जुरनूर बराड़ का यह पहला विकेट है. नबी के आउट होने के बाद राशिद खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 183-5

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 95 गेंदों में 81 और मोहम्मद नबी 18 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को पांचवां झटका

अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद में आउट हो गए हैं. अजमत ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह को प्रसिध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ी फिफ्टी

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला है.

Kamakhya Reley

21 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 107-4

21 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 83-4

शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान की पारी संभालने का काम किया है. दोनों खिलाड़ियों के बीच 47 गेंदों में 47 रन की साझेदारी हो गई है. 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को चौथा झटका

अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा दरविश रसूली 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. प्रसिद्ध कृष्ण ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया है. रसूली के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान के रूप में तीसरा झटका लगा है. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया है. इब्राहिम 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को दूसरा झटका

छठे ओवर पर अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है. रहमत शाह 15 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. रहमत की इस पारी में 1 चौका शामिल रहा. प्रसिद्ध की इस गेंद पर रोहित शर्मा ने रहमत का कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन भेजा. इस मैच में प्रसिद्ध का यह दूसरा विकेट रहा.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्ण ने दिया बड़ा झटका. रहमानुल्लाह गुरबाज़ 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. उनके आउट होने के बाद रहमत शाह क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं. 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 9 रन बनाए.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हैं. वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में प्रसिद्ध कृष्ण, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है.

Exit mobile version