Vistaar NEWS

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान का किया व्हाइटवॉश, 127 रनों से जीता तीसरा टी20

IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दमपर 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 94 रनों पर ही सिमट गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमराह

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हराया

तीसरे टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम 94 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके.

Kamakhya Reley

राशिद खान ने एक ओवर में झटके 3 विकेट

12वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने झटके तीन विकेट मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान को किया आउट.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बार अफगानिस्तान का स्कोर 70 के पार

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

अक्षर पटेल ने अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ 15 और सेदिकुल्लाह अटल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने अभिषेक को दिया 222 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. अफगानिस्तान को अब जीत के लिए 222 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और 108 रनों की शतकीय पारी खेली.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार

17 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 17 और ईशान किशन 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा शिवम दुबे 10 गेंदों में 14 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीसरे टी20 मैच में 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस सीरीज में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा तिलक वर्मा 2 रन बनाकर रन-आउट हो गए हैं. उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका तीसरा शतक है. इसी के साथ यह टेस्ट खेलने वाले देश के किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ शतक है.

Kamakhya Reley

6 ओवर में भारत का स्कोर 100-0

6 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 76 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दमपर भारत ने 5 ओवर के बाद 85 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर भारत ने चौथे ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 2 ओवर में 22 रन बटोर लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमराह

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम ज़दरान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version