Vistaar NEWS

IND VS AFG : बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा

IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान (BCCI Photo)

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 154 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 125 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 232 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा प्रिंस यादव को 2 और वाशिंगटन सुंदर को 1 सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दिखाया दम भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी के दमपर 402 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 232 रनों पर ही सिमट गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट लिए. वहीं प्रिंस यादव को 2 और वाशिंगटन सुंदर को 1 सफलता मिली.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को आठवां झटका

अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा मोहम्मद सलीम सफी 19 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 40 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

37 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 200 के पार

37 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने सात विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं. रहमत शाह 64 गेंदों में 61 रन और मोहम्मद सलीम सफी 4 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा राशिद खान 12 गेंदों में 12 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद एएम ग़ज़नफ़र भी 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को पांचवां झटका

अफगानिस्तान अ पांचवां विकेट गिरा नांगेयालिया खरोती 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. प्रिंस यादव ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को चौथा झटका

अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा हशमतुल्लाह शाहिदी 2 गेंदों में 4 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर आउट हो गए हैं. 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

22 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 116-2

22 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं. सेदिकुल्लाह अटल 46 गेंदों में 36 और रहमत शाह 23 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को दूसरा झटका

अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा इब्राहिम जादरान अर्शदीप सिंह की गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. प्रिंस यादव ने शानदार डाइव लगाकर उनका कैच लपका है.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 69-1

12 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं. इब्राहिम जादरान 28 गेंदों में 20 रन और सेदिकुल्लाह अटल 12 गेंदों में 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को गुरनूर बराड़ ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ के रूप में पहला झटका दिया है. गुरबाज़ 33 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 32-0

5 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज़ 21 गेंदों में 26 और इब्राहिम जादरान 9 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ओपनिंग कर रहे हैं. दोनों ने 3 ओवर के बाद टीम के लिए 13 रन जोड़ लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का टारगेट

भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. अफगानिस्तान को अब जीत के लिए 50 ओवर में 403 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली. गिल ने 110 गेंदों में 154 रन बनाए. वहीं, किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को आठवां झटका

भारत का आठवां विकेट गिरा गुरनूर बराड़ के बाद अर्शदीप सिंह आउट हो गए हैं. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर 19 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनसे पहले केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा शुभमन गिल कप्तानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. इस मैच में गिल ने 110 गेंदों में 154 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. भारत ने चार विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा ईशान किशन 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं. ईशान ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के जड़े. भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 322 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

गिल और किशन के बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी

कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच अब तक दोहरी शतकीय साझेदारी हो गई हैं. दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 137 गेंदों का सामाना करते हुए 203 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

ईशान किशन ने भी जड़ा शतक

71 गेंदों में ईशान किशन ने 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रन बना लिए हैं. 33 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने 77 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. उनके साथ विकेटीकपर बल्लेबाज ईशान किशन क्रीज पर बने हुए हैं. ईशान 68 गेंदों में 91 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

32 गेंदों के बाद भारत का स्कोर 245-2

32 गेंदों के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 245 रन बना लिए हैं. शुभमण गिल और ईशान किशन शतक बनाने के करीब हैं.

Kamakhya Reley

ईशान किशन की फिफ्टी

ईशान किशन ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है. वहीं, कप्तान शुभमन गिल 67 गेंदों में 88 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. भारत ने 28 ओवर में दो विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170-2

24 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 59 गेंदों में 79 रन और ईशान किशन 37 गेंदों में 37 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 117 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. गिल और ईशान किशन क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

अर्धशतक से चुके रोहित शर्मा

भारत का दूसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा अर्धशतक की दहलीज पर आउट हो गए हैं. अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने उन्हें 48 रनों पर आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिर गया है. यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर बने हुए हैं. 11 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं.

Exit mobile version