Vistaar NEWS

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली 82 रन की तूफानी पारी

IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगान टीम को 156 रनों पर ही रोक दिया. भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 157 रन बना दिए और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगनिस्तानी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की 82 रन की तूफानी पारी के डंपर 14वे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Kamakhya Reley

भारत ने 8 ओवर में ही बना दिए 100 रन अभिषेक शर्मा ने जड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 12वीं फिफ्टी

विनय कुशवाहा

भारत ने 6 ओवर्स में 82 रन बना लिए हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है.

Kamakhya Reley

भारत की खराब शुरुआत

भारत की खराब शुरुआत संजू सैमसन 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अजमतुल्लाह उमरजई की अर्धशतकीय पारी के दमदार निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 157 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

भारत को मिली सातवी सफलता

अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई. राशिद 10 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद नूर अहमद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा मोहम्मद नबी 33 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद रशीद खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 56-5

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारतीय गेंदबाजों का कहर

पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है. पावरप्ले में ही अफगानिस्तान ने अपने चार विकेट खो दिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. कप्तान इब्राहिम 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version