IND vs AFG LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में इस बार वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
अफगानिस्तान को छठा झटका
अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा मोहम्मद नबी 33 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद रशीद खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 56-5
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं.
भारतीय गेंदबाजों का कहर
पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है. पावरप्ले में ही अफगानिस्तान ने अपने चार विकेट खो दिए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. कप्तान इब्राहिम 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
अफगानिस्तान की खराब शुरुआत
पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
भारत ने जीता टॉस
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.