IND vs ENG LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह
इंग्लैंड- फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा कप्तान हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुए आउट.
3 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 25-1
3 ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं.
इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड को पहले ही ओवर में लगा झटका, हार्दिक ने फिल सॉल्ट को किया आउट.
भारत ने बनाए 253 रन
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए
18 ओवर में भारत का स्कोर 236-6
18 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 236 रन बना लिए हैं.
भारत को पांचवा झटका
भारत का पांचवा विकेट गिरा शिवम दुबे 43 रन बनाकर हुए आउट.
17 ओवर में भारत का स्कोर 200 के पार
17 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर हुए आउट.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन बनाकर हुए आउट.
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145-2
12 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं. क्रीज़ पर सैमसन-दुबे मौजूद.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर हुए आउट.
9 ओवर में भारत का स्कोर 112-1
9 ओवर में भारत ने संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक के बदौलत 112 रन बना लिए हैं.
संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी
संजू सैमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
8 ओवर में भारत का स्कोर 92-1
8 ओवबर में भारत ने एक विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं. संजू ईशान ने संभाला मोर्चा
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73-1
7 ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं.
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं.
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45-1
4 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन.
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12-0
1 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं.
भारत की पारी शुरू अभिषेक-संजू कर रहे ओपन
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने किया ओपन
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
