T20 Wourld Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. मुकाबले से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय फैन्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. दोनों ही टीमें जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने कि लिए इस मैदान पर उतरेंगी.वानखेड़े स्टेडियम अपने जोशीले और शोरगुल वाले माहौल के लिए जाना जाता है. सेमीफाइनल में भी पूरी उम्मीद है कि भारतीय समर्थक टीम इंडिया के समर्थन में के समर्थन में स्टेडियम को गुंजा देंगे. लेकिन सैम करन का इरादा कुछ और ही है.
सैम करन ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
दरअसल प्रीमैच कॉन्फ्रेंस में सैम करन ने कहा यह एक शानदार और आइकॉनिक स्टेडियम है. मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यहां काफी शांति होगी. एक युवा क्रिकेटर के तौर पर आप भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाफाइनल खेलने का सपना देखते हैं. यहां की विकेट आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है, मैदान छोटा है, इसलिए मुझे हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.
पैट कमिंस ने कही थी यहीं बात
आपको बता दें कि 2023 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी यही कहा था. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से अधिक प्रसंसकों को शांत कराने की बात कही थी. इस इच्छा को पूरा करते हुए उन्होंने विराट कोहली का विकेट लिया था और सन्नाटा छा जाने को अपने करियर का सबसे सुखद पल बताया. इंग्लैंड के सामने मजबूत भारतीय टीम है, लेकिन करन किसी भी तरह के दबाव में नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारतीय परिस्थितियों में खेलने की आदी है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने किया अनोखा डांस, वीडियो वायरल
