Vistaar NEWS

IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच की बदली टाइमिंग, दोपहर 3:30 बजे नहीं…अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 2nd ODI: एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अब फैंस की नजरें दूसरे वनडे मैच पर टिकी हुई है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कितने बजे शुरू होगा मैच.

कब और कहां होगा दूसरा वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 4 साल बाद वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच बने अक्षर पटेल, 4 विकेट और 57 रन के साथ रचा इतिहास

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मैच डे-नाइट फॉर्मैट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लोकल समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी.

कहां देखें लाइव?

दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठाया सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गैस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महसूद, आदिल रशीद, जोश टंग

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिध कृष्ण, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़

Exit mobile version