Vistaar NEWS

भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी की ‘सुनामी’ में उड़े अंग्रेज

under 19 world cup

अंडर 19 भारतीय टीम

IND vs ENG U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थीं. लेकिन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 411 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर सिमट गई.

वैभव की 175 रनों की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. वैभव ने आज इस पारी में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. भारत की तरफ से आयुष म्हात्रे ने 53, अभिज्ञान कुंडु ने 40, विहान मल्होत्रा ने 30, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और कनिष्क चौहान ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली.

फॉकनर ने खेली 115 रनों की पारी

दूसरी तरफ, पहाड़ से स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को अंबरीश ने शुरू में ही झटका दे दिया था. इसके बाद मेस (45), डॉकिंस (66) ने टीम को संभाला लेकिन, रन गति अच्छी होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. एक वक्त 177 रनों पर टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे और लगने लगा था कि अब महज औपचारिता शेष है, लेकिन फॉकनर ने मिंटो के साथ अच्छी साझेदारी की. 412 रनों का टारगेट हासिल करना आसान नहीं था.

इंग्लैंड की तरफ से फॉकनर ने 115 रनों की शानदार पारी खेली और आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए. भारत की तरफ से अंबरीश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

इसके पहले, भारत ने पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. इस तरह 2026 की इस खिताबी जीत ने भारत को छठी बार चैंपियन बनाया है.

IND vs ENG U19 Final: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, केबिल फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

पढ़ें भारत बनाम इंग्लैंड फाइनल मुकाबले के हाईलाइट्स

Kamal Tiwari

कनिष्क ने थॉमस को किया चलता, इंग्लैंड का स्कोर 138-3

Kamal Tiwari

खिलन पटेल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई, मेस 45 रन बनाकर आउट

Kamal Tiwari

भारत को दूसरे विकेट की तलाश है. वहीं इंग्लैंड ने 86 रन बना लिए हैं और एक विकेट गंवाया है.

Kamal Tiwari

खिलन पटेल आउट

भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया है. मोर्गन के खाते में एक और विकेट

Kamal Tiwari

अभिज्ञान कुंडु 40 रन बनाकर आउट

भारत का स्कोर 360 के पार पहुंच गया है. कनिष्क और अम्बरीश मैदान पर हैं.

Kamal Tiwari

43 ओवर में भारत का स्कोर- 336-5

भारत ने 336 रन बना लिए हैं और टीम की नजरें 400 के बड़े स्कोर पर होंगी.

Kamal Tiwari

भारतीय टीम को पांचवां झटका, वेदांत त्रिवेदी 32 रन बनाकर आउट

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

विहान मल्होत्रा 36 गेंदों में 30 रन बनाकर हुए आउट

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 300 के पार

भारत ने 34 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं. फिलहाल विहान मल्होत्रा 30 और वेदांत त्रिवेदी 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं

Kamal Tiwari

वैभव सूर्यवंशी 80 गेंदों पर 175 रन जड़कर आउट

Kamal Tiwari

वैभव ने 71 गेंदों पर जड़ दिए 150 रन

वैभव सूर्यवंशी ने 13 चौकों और 14 छक्कों के साथ 150 रन पूरे कर लिए हैं..

Kamal Tiwari

वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा है.

Kamal Tiwari

आयुष म्हात्रे फिफ्टी जड़कर आउट

आयुष ने 6 के साथ फिफ्टी पूरी की, लेकिन उसके बाद ग्रीन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

Kamal Tiwari

भारत का स्कोर 150 रनों के पार

कप्तान आयुष म्हात्रे 47 और वैभव सूर्यवंशी 97 रनों के स्कोर पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

100+ रन की साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी हैं. फिलहाल वैभव 86 और आयुष 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं

Kamakhya Reley

15 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 122-1

वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर टिकें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 100 के पार

कप्तान आयुष म्हात्रे नाबाद 38 रन के साथ खेल रहे हैं

Kamakhya Reley

एरोन जॉर्ज के रूप में भारत को पहला झटका, 9 रन बनाकर हुए आउट

Kamal Tiwari

13 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 99-1

वैभव सूर्यवंशी नाबाद फिफ्टी के साथ खेल रहे हैं.

Exit mobile version