Vistaar NEWS

IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

IND vs IRE

भारत बनाम आयरलैंड

IND vs IRE: बेलफास्ट में खेले गए दूसरे और आखिरी टी20 मैच में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 1 रन से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. तिलक वर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड

Kamakhya Reley

आयरलैंड के दूसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत को 1 रन से हराकर 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा शिवम दुबे 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी करने आए हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा 55 और सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं

Kamakhya Reley

भारत की खराब शुरुआत

भारत की खराब शुरुआत हुई है. शुरुआती 5 ओवरों में टीम इंडिया ने अपने चार विकेट गवां दिए हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ईशान किशन 12 रन बनाकर चलते बने.

Kamakhya Reley

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. अब भारत को 20 ओवर में 155 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

शिवम दुबे ने आयरलैंड को दिए दो बैक टू बैक झटके

शिवम दुबे ने आयरलैंड को चौथा झटका देते हुए बेंजामिन कैलिट्ज़ को 37 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद दुबे ने अगली ही गेंद पर गैरेथ डेलानी को आउट किया. डेलानी बिना खाता खोले ही चलते बने.

Kamakhya Reley

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 105 रन बना लिए. बेंजामिन कैलिट्ज़ 20 गेंदों में 30 रन और हैरी टेक्टर 34 गेंदों में 36 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 50 के पार

9 ओवर के बाद आयरलैंड ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. अर्शदीप और हर्षित राणा के बाद प्रिंस यादव ने लोर्कन टकर के रूप में भारत को तीसरी सफलता दिलाई.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 40 के पार

6 ओवर के बाद आयरलैंड ने दो विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं. हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारत की ओर से शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

आयरलैंड को दूसरा झटका

अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड को दिया दूसरा झटका, टिम टेक्टर के बाद रॉस अडायर 7 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 3 ओवर के बाद आयरलैंड ने दो विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

आयरलैंड की पारी शुरू

आयरलैंड की पारी शुरू हो गई है टिम टेक्टर और रॉस अडायर ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह लेके आए. दूसरे ही ओवर में आयरलैंड को पहला झटका लग गया है. हर्षित राणा ने टिम टेक्टर को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया है.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

बेलफास्ट में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच में भारत की ओर से प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे हैं.

Exit mobile version