IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप स्टेज मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही है. इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को शामिल किया है. अभिषेक की गैरमौजूदगी में ओपनिंग का मौका मिलने के बावजूद संजू अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. वह महज 22 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
22 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन
भारत बनाम नामीबिया मैच से पहले भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके कारण उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. अभिषेक की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया. हालांकि वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और महज 22 रन बनाकर आउट हो गए.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच के टिकट कितने में मिल रहे हैं? जानें कोलंबो की फ्लाइट-होटल के दाम
लगातार हो रहे फ्लॉप
संजू सैमसन 2025 की शुरुआत से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने 16.टी20 पारियों में 16.75 के मामूली औसत से सिर्फ 268 रन बनाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही है कि टीम मैनेजमेंट अब उनके स्थान पर अन्य विकल्पों पर विचार कर सकता है.
भारत बनाम नामीबिया मैच में संजू सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया है.
नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती
