IND vs NED LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शिवम दुबे की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए. नीदरलैंड को जीत के लिए अब 194 रन बनाने होंगे.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड- माइकल लेविट,मैक्स ओ’डॉउड,बास डीलीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नूह क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन
भारत ने बनाए 193 रन
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.
भारत को पांचवा झटका
भारत को पांचवा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा. दुबे 31 गेंदों में 66 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
हार्दिक-शिवम के बीच 50 रन की साझेदारी
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली गई है.
शिवम दुबे ने जड़ा अर्धशतक
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 153 रन बना लिए है.
15 ओवर में भारत ने बनाए 118 रन
भारतीय टीम ने 15 ओवर का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हुए.
भारत का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया ने 12.4 ओवर में 105 रन बना लिए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद
11 ओवर में भारत का स्कोर 77/3
11 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा, तिलक वर्मा 27 गेंदों में 31 रन बनाकर हुए आउट.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/2
भारतीय टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए है.
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 18 रन बनाकर हुए आउट
4 ओवर में भारत का स्कोर 35/1
4 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मौजूद.
भारत को पहला झटका
भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. वह बिना खाता खोले आउट हो गए हैं.
भारत ने जीता टॉस
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
