Vistaar NEWS

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन 3 खिलाड़ियों को रेस्ट दे सकते हैं सूर्या

Team India Possible Playing 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11

IND vs NED: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप स्टेज में अब भारत को अपना आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. इस मैच में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकती है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट इस मैच में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को रेस्ट दे सकते हैं.

क्यों होगा प्लेइंग 11 में बदलाव?

भारत और नीदरलैंड के बीच बुधवार 18 फरवरी को ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है जबकि नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. टीम इंडिया के लिए यह मैच ज्यादा अहम नहीं है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट सुपर-8 मुकाबलों से पहले अपने स्टार खिलाड़ियों को आराम दे सकता है जिससे वह आने वाले मुकाबलों के लिए तैयार रहे.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: बारिश ने किया ‘खेला’, जिम्बॉब्वे की सुपर-8 में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर

हार्दिक, बुमराह, कुलदीप को आराम!

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगर अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करती है तो ऐसे में हरफनमौल खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को आराम दिया जा सकता है. इन तीनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. अर्शदीप सिंह और सिराज को पहले मुकाबले में मौका दिया गया था जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया थे.

नीदरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Exit mobile version