Vistaar NEWS

IND vs NZ 1st T20: भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, रिकॉर्ड रनचेज में सैमसन-नमन धीर का जलवा

New Zealand vs India

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह सबसे बड़ा सफल रन-चेज है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 गेंदे शेष रहते ही टारगेट चेज कर लिया.

भारत के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली. सैमसन की इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.03 रहा. इस दमदार प्रदर्शन के लिए सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सैमसन के अलावा नमन धीर ने भी भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

Kamakhya Reley

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 226 रनों के टारगेट को भारत ने 2 गेंदों शेष रहते ही चेज कर लिया है और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 28 गेंदों में 42 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत को अक्षर पटेल के रूप में पांचवां झटका लगा. अक्षर 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 1 रन बनाकर मिचेल सैंटनर कई गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा तिलक वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग कर रही है.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने 1-1 विकेट लिए. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 82 रनों की नाबाद पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को बेवन जैकब्स के रूप में चौथी सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने उन्हें रनआउट किया.

Kamakhya Reley

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ी फिफ्टी

ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह उनका 13वां अर्धशतक रहा है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को अर्शदीप सिंह ने डैरिल मिचेल के रूप में तीसरी सफलता दिलाई. मिचेल 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 98-2

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम तीसरी सफलता की तलाश में हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को फिन एलन के रूप में दूसरी सफलता मिली. एलन अक्षर पटेल की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को मयंक यादव ने टिम सीफर्ट के रूप में पहली सफलता दिलाई. मयंक ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12-0

2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन और टिम सीफर्ट ओपनिंग करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Kamakhya Reley

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 22 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.

Exit mobile version