IND VS NZ 1ST TEST LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में जारी है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया गया है, जबकि आकाश दीप, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है.
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को ब्लंडेल के रूप में पांचवां झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया.
वेलिंगटन में दूसरे सेशन का खेल शरू
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है.
