IND VS NZ 1ST LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मेजबान न्यूज़ीलैंड 368 रनों पर ऑलआउट हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने दमदार खेल दिखाते हुए शतकीय पारी खेली है. फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक रहा, जबकि हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे.
भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आकाश दीप ने 3 और अंशुल कंबोज में 2 विकेट झटके. वहीं, प्रसिध कृष्ण के हाथों एक सफलता लगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करने उतरे हैं.
पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बनाए 368 रन
वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम 368 रनों पर ऑलआउट हो गई है. मेजबान टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने शानदार प्रदर्शन किया वह पहली पारी में 175 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत को मिली नौवी सफलता
भारत को मैट हेनरी के रूप में नौवी सफलता मिली. हेनरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर lbw आउट हुए.
भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत को काइल जैमीसन के रूप में आठवीं सफलता मिली. जैमीसन आकाश दीप की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए.
लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 317/6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक कीवी टीम ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 317 रन बना लिए हैं.
