IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. पहले टी20 मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी बढ़त को और मजबूत करने पर होगी. जबकि मेजबान टीम दूसरे टी20 में वापसी कर 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच यह मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा और फैंस इस मैच को कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 12 बजे होगा. बता दें, सीरीज का पहला मैच में भी इसी मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की हाइप पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक की दो टूक, बोले-सोशल मीडिया से प्लेइंग-11 नहीं…
कहां देखें LIVE?
भारत में इस टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. ऐसे में इंडियन फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर दूसरे टी20 मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स के लिए इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. जहां फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. जहां फैंस इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
हेगले ओवल पिच रिपोर्ट
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच की बात करें तो, यह आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है. हेगले ओवल की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. लेकिन बाद में यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है. पिच में ताजा घास और नमी होने के कारण शुरुआती 3-4 ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल, स्विंग और सिम मूवमेंट मिलता है. एक बार जब बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाते हैं तो अच्छे रन बने हैं.
