IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने भारत को 181 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने तिलक वर्मा और नमन धीर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर एक गेंद शेष रहते ही टारगेट चेज कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को हारी हुई बाजी जितवाई. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत ने 4 विकेट से जीता मैच
भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. तिलक वर्मा ने 51 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150 के पार
18 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा है.
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा नमन धीर 17 गेंदों में 31 रन बनाकर मिशेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा अक्षर पटेल 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मिशेल सैंटनर की गेंद पर फिन एलन ने लपका शानदार कैच
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 7 रन बनाकर मिशेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सैंटनर ने उन्हें नाथन स्मिथ के हाथ कैच आउट कराया.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 8 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा. संजू सैमसन 17 गेंदों में 14 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए हैं. डफी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गए है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 181 रन बनाने होंगे.
भारत को पांचवीं सफलता
ग्लेन फिलिप्स के बाद बेवन जैकब्स भी आउट हो गए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया.
भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को ग्लेन फिलिप्स के रूप में चौथी सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने उन्हें नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया.
फिलिप्स- जैकब्स ने जड़ी फिफ्टी
ग्लेन फिलिप्स ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनके बाद बेवन जैकब्स ने 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.
भारत को विकेट की तलाश
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के 3 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं. भारत को अपने चौथे विकेट की तलाश है.
श्रेयस अय्यर ने टपकाया आसान कैच
11वे ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव की गेंद पर बेवन जैकब्स का आसान कैच टपका दिया.
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 66-3
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स 15 और बेवन जैकब्स 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को फिन एलन के रूप में तीसरी सफलता मिली. प्रिंस यादव ने एलन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को डेरिल मिचेल के रूप में दूसरी सफलता मिली. भुवनेश्वर कुमार ने मिचेल को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. टीम इंडिया में वापसी के बाद भुवी का यह पहला विकेट है.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को टिम साइफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. साइफर्ट इस मुकाबले में 6 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. फिन एलन और टिम सीफर्ट ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डालने आए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेजबान न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.
दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होकर दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. उनके कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.
