IND VS NZ 2nd Test Day 3rd Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 116 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने मुश्किल समय में टीम की बिखरी पारी संभालने का काम किया और अर्धशतक जड़ा.
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत का सक्सऑर 206/8
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है. ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया. दोनों ने 9वें विकेट के लिए अब तक 44 रन जोड़ लिए हैं. लंच तक भारत का स्कोर 206/8 है.
