IND VS NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरफ कीवी टीम के नाम रहा. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 356 रनों पर ऑलआउट हो गई है. न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. वहीं, भारत के लिए पहली पारी में आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 99 रन खर्च कर 5 विकेट झटके.
जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को कीवी गेंदबाजों ने क्रीज पर जमने का मौका ही नहीं दिया और लगातार विकेट झटक कर भारत को बैकफुट में धकेल दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए.
Stumps on Day 2. #TeamIndia reach 116/6 at close of play, trailing by 240 runs. Action resumes tomorrow at 3:30 AM IST. Scorecard ▶️ https://t.co/6iCwvH4Zap #NZvIND https://t.co/jMKsWtfdfR
— BCCI (@BCCI) November 28, 2026
दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड: टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी
दूसरे दिन का खेल खत्म
क्राइस्टचर्च टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और टीम इंडिया ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए.
भारत को छठा झटका
भारत को वाशिंगटन सुंदर के रूप में छठा झटका लगा. सुंदर 60 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर आउट हो गए हैं.
45 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 116-5
45 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम अब तक पांच विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी.
40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114-5
40 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने अब अपने पांच विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया है.
भारत को लगा पांचवां झटका
भारत को केएल राहुल के रूप में पांचवां झटका. राहुल 80 गेंदों में महज 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे.
भारत को लगा चौथा झटका
भारत को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा. पंत 39 गेंदों में 23 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में पंत ने 1 छक्का और 1 चौका जड़ा.
राहुल-पंत ने संभाली भारत की पारी
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद अब केएल राहुल और ऋषभ पंत ने क्रीज पर जमकर भारत की पारी को संभालने का काम किया है. दोनों के बीच अब तक 69 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हो गई है.
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है और भारत ने 17 ओवरों का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा. गिल 29 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वहीं, केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43-2
10 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने 2 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 11 और कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत को देवदत्त पडिक्कल के रुप में दूसरा झटका लगा. पडिक्कल 20 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी पारी में 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा.
भारत की खराब शुरुआत
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी शुरू हो गई है और टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है. जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.
पहली पारी में 356 रनों पर ढेर न्यूजीलैंड
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड 356 रनों पर ऑलआउट हो गई है. टॉम ब्लंडेल ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 89 रन बनाए.
न्यूजीलैंड को नौवां झटका
गुरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडेल को आउट कर न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया. ब्लंडेल पहली पारी में 211 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
दूसरे सेशन का खेल जारी
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मैच में दूसरे सेशन का खेल जारी है. लंच ब्रेक तक कीवी टीम ने 8 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं.
