Vistaar NEWS

IND VS NZ 4TH ODI: मैट हेनरी के आगे भारतीय टीम ढेर, चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने 244 रनों से हराया

ind vs nz

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND VS NZ 4TH ODI: माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 244 रनों से जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में कीवी टीम ने 2-1 से वापसी कर ली है. बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग की शतकीय पारी के दम पर भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय टॉप ऑर्डर के फ्लॉप शो के चलते टीम इंडिया 89 रनों पर ही सिमट गई.

भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. इस मैच में हेनरी ने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग की शतकीय पारी के दम पर भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई और कीवी टीम ने 244 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Kamakhya Reley

भारत को लगा आठवां झटका

भारत को कुलदीप यादव के रूप में आठवां झटका लगा. मैट हेनरी की गेंद पर कुलदीप बोल्ड हो गए हैं. कुलदीप का विकेट लेने के साथ ही हेनरी ने इस मुकाबले में पांच विकेट ले लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा आकिब नबी 8 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा ईशान किशन मैट हेनरी ने ईशान किशन को किया बोल्ड. ईशान 53 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा अक्षर पटेल 21 रन बनाकर मैथ्यू फिशर की गेंद पर आउट हो गए हैं. ईशान किशन अकेले भारत की पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26-4

10 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं. ईशान किशन और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत को लगा चौथा झटका, रोहित-विराट, श्रेयस के बाद ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर सस्ते में हुए आउट.

Kamakhya Reley

पहले ही ओवर में भारत को लगे तीन बड़े झटके

पहले ही ओवर में भारत को तीन बड़े झटके लगे हैं. रोहित शर्मा-विराट कोहली के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहली ही गेंद पर लगा बड़ा झटका

भारत को पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा. रोहित मैट हेनरी की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली भी गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 334 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

भारत को मिली आठवीं सफलता

भारत को क्रिस्टियन क्लार्क के रूप में आठवीं सफलता मिली. क्लार्क आकिब नबी कई गेंद पर lbw आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली सातवीं सफलता

भारत को मिचेल सैंटनर के रूप में सातवीं सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने कीवी कप्तान को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारत को विल यंग के रूप में पांचवीं सफलता मिली. यंग नमन धीर की गेंद पर कुमार कुशाग्र को कैच थमा बैठे हैं. विल यंग के बाद माइकल ब्रेसवेल भी आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

विल यंग ने जड़ा शतक

विल यंग ने इस मैच में 88 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. भारत के खिलाफ यह उनकी पहली सेंचुरी.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को फिन एलन के रूप में चौथी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने फिन एलन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 178-3

26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में तीसरी सफलता मिली. आकिब नबी की गेंद पर डीन गुरनूर बराड़ को कैच थमा बैठे. वहीं विल यंग ने 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106-2

17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 106 रन बना दिया हैं. अब भारत तीसरी सफलता कई तलाश में है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को निक केली के रूप में दूसरी सफलता मिली. अक्षर पटेल की गेंद पर ईशान किशन ने उन्हें स्टम्प आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को टिम साइफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. गुरनूर बराड़ ने उन्हें ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 28-0

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं. भारत को अपने पहले विकेट की तलाश है.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. टिम सीफर्ट और विल यंग कीवी टीम कई ओर से ओपनिंग कर रहे हैं. तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 23 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों कई प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Exit mobile version