Vistaar NEWS

IND VS NZ 5TH ODI: 7 साल का सूखा खत्म, भारत ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर जीती सीरीज

ind vs nz

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND VS NZ 5TH ODI LIVE: माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 209 रनों पर ही ढेर हो गई. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 187 रनों पर ही सिमट गई.

भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और कीवी बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली. आकिब नबी, नमन धीर और यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर

Kamakhya Reley

भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया

भारत ने पांचवें वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हरा दिया है. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम न्यूजीलैंड की टीम 187 रनों पर ही ढेर हो गई.

Kamakhya Reley

जीत से 2 विकेट दूर टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिर चुके हैं. अर्शदीप सिंह ने क्रिस्टियन क्लार्क को आउट कर दिया है. अब टीम इंडिया को जीत के लिए दो और विकेट चाहिए है.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट धड़ाम

न्यूजीलैंड को कप्तान मिचेल सैंटनर के रूप में सातवां झटका लगा. सैंटनर नमन धीर की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली छठी सफलता

भारत को यश ठाकुर ने छठी सफलता दिलाई. उन्होंने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड कर दिया है. उससे पहले आकिब नबी ने माइकल ब्रेसवेल को आउट किया थ.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथी सफलता दिलाई. एलन सिराज की गेंद पर 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए हैं. उनके बाद माइकल ब्रेसवेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को निक केली के रूप तीसरी सफलता मिली. अर्शदीप की गेंद पर केली 24 रन बनाकर बोल्ड हो गए हैं. उनके बाद फिन एलन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को विल यंग के रूप में दूसरी सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 56-1

13 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और एक विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 56 रन बना लिए हैं. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को टिम साइफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. सिराज ने साइफर्ट को यश ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया. 6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 20-0

4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं.

अमन तिवारी

इंडिया ने गंवाया अपना रिव्यू

टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में अपना र‍िव्‍यू गंवा दिया. मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट की की. जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया. इसके बाद रिव्यू ल‍िया गया. लेकिन गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था. यही वजह है कि अपना एक रिव्यू गंवा दिया है.

अमन तिवारी

अर्शदीप सिंह ने फेंका पहला ओवर

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड की पारी के लिए पहला ओवर फेंका. खास बात यह है कि इस ओवर में महज 2 रन दिए. उनकी पहली और आखिरी बॉल पर एक-एक रन आया. विल यंग और टिम साइफर्ट की जोड़ी क्रीज पर है.

Kamakhya Reley

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 210 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 209 रनों पर ढेर हो गई है. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 46-46 रन बनाए.

Kamakhya Reley

भारत को लगा नौवां झटका

भारत को ईशान किशन के रूप में नौवां झटका लगा है. ईशान 58 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

आकिब नबी-यश ठाकुर आउट

भारत को दो और झटके लगे हैं. आकिब नबी 5 और यश ठाकुर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत को नमन धीर के रूप में छठा झटका लगा. सैंटनर की गेंद पर नमन धीर 22 रन बनाकर निक केली को कैच थमा बैठे.

Kamakhya Reley

31 ओवर के बाद भारत का सकर 148-5

31 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम अब तक पांच विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी है. ईशान किशन 29 और नमन धीर 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवा झटका

भारत को अक्षर पटेल के रूप में पांचवां झटका लगा. अक्षर ब्रेसवेल की गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा. अय्यर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर डफी की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोहली 5 रन बनाकर फिशर की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा रोहित शर्मा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर मैथ्यू फिशर की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

यश ठाकुर ने किया डेब्यू

भारत की ओर से यश ठाकुर ने इस मैच में अपना वनडे डेब्यू किया है. जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. इन दोनों खिलाड़ियों को कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ की जगह मौका मिला है.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

बी ओवल में खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की ओर से रोहित और ऋतुराज ओपनिंग कर रहे हैं.

Exit mobile version