Vistaar NEWS

IND vs NZ: अगर रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC के नियम

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंच गया है. 8 मार्च को गत चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि अगर बारिश या किसी और वजह से यह मुकाबला रद्द होता है, तो ट्रॉफी किसे मिलेगी? इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है आईसीसी के नियम…

रद्द हुआ मैच, तो क्या होगा?

दरअसल, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिजर्व डे रखा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को होने वाला मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द होता है, तो अगले दिन यानी 9 मार्च को यह मुकाबला खेला जाएगा. इसके अलावा फाइनल में दोनों टीमों को मैच पूरा करने के लिए 120 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है, ताकि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने का मौका मिल सके.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: आईसीसी टूर्नामेंट में भारत- न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी, क्या कहते हैं आंकड़े?

किसे मिलेगी ट्रॉफी?

लेकिन रिजर्व डे पर भी मुकाबला नहीं हो पाया, तो आईसीसी के नियम के मुताबिक दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विनर घोषित कर दिया जाएगा. यानी भारत और न्यूजीलैंड को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ेगी. हालांकि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 मार्च को अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा.

लगातार दूसरी बार फाइनल में भारत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. बता दें, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अब तक लगातार दो बार खिताब जीतने में कामयाब नहीं रही है. भारत इस कारनामे से बस अब एक कदम दूर है.

Exit mobile version