IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़त होनी है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. हाल ही में पेट में संक्रमण के कारण से वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब अभिषेक ने एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है.
अभिषेक शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्शदीप, अभिषेक से उनके हेल्थ के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं. जिसपर अभिषेक जवाब देते हुए कहते हैं कि वह अब ठीक हैं. इसके बाद अर्शदीप उनसे पूछते हैं कि क्या आप पतले हो गए हो? जिसपर अभिषेक जवाब देते हुए कहते हैं कि वह अब ठीक है, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे अभिषेक?
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले इस मैच पर अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले वह दिल्ली में अभ्यास करते हुए देखे गए थे. जिससे उनकी वापसी के कयास लगए जा रहे हैं.
क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे अभिषेक शर्मा?
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में शामिल हुई थी. इस दौरान तबीयत खराब होने के कारण युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जल्दी वापस लौट गए. इसके बाद पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि 11 फरवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अब टीम के साथ दोबारा जुड़ गए हैं.
