IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने सबसे बड़े चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बलूचिस्तान के लोग भारत की जीत का जश्न मानते नजर आ रहे हैं.
बलूचिस्तान में मना भारत की जीत का जश्न
दरअसल बीते दिन रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में जहां मातम छाया हुआ है तो वहीं बलूचिस्तान में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस जगह का है जहां के लोग लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत के हाथों शर्मनाक हार के बाद सुपर-8 से बाहर होगा पाकिस्तान? जानिए क्या है समीकरण
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बलूचिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बलूचिस्तान के लोग भारत की जीत पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.
Mood Right Now 😎#Balochistan#INDvsPAK #T20WC2026 pic.twitter.com/rpIGzXbVSy
— Sabزap 🕊️ (@Saabzap) February 15, 2026
पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं बलूचिस्तान के लोग
बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों से परेशान होकर आजादी चाहते हैं. अफगानिस्तान की तरह बलूच लोग भी भारत से प्यार करते हैं और यही वजह है कि वह भारत की जीत का जश्न नाचते हुए मना रहे हैं. कल रात भारत की जीत के बाद अफगानिस्तान में भी जश्न का माहौल देखा गया.
