IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पारी की शुरुआत करने आए भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 77 रनों की तूफानी पारी खेल डाली.
27 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. इस मैच में ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. भारत की ओर से ओपन करने आए ईशान शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाब बनाते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले अपनी पारी में उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी बरकरार, टॉस पर सूर्यकुमार ने सलमान आगा को किया इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ
युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
ईशान किशन ने इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने महज 27 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर दिया है. इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ उन्होंने दिग्गज स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 29 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी.
लगातार जड़ी दूसरी फिफ्टी
टूर्नामेंट में ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं, यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही है. पाकिस्तान जैसे हाई-प्रेशर मुकाबले में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इससे पहले ईशान ने नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली थी. जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
