Vistaar NEWS

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा का उड़ाया मजाक, कहा- फेल होने की संभावना ज्यादा

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय युवा सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा का मजाक उड़ाया है. अपने बयान में आमिर ने अभिषेक के फ्लॉप होने की बात कही है.

अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले मोहम्मद आमिर?

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो के दौरान अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर खुलकर बात की है. आमिर ने अभिषेक का मजाक उड़ते हुए उन्हें अंधाधुंध हाथ चलाने वाला बताया है. उनके मुताबिक अभिषेक सिर्फ बल्ला घुमाते रहते हैं. अगर वह चल गए तो ठीक, वरना उनके फेल होने की संभावना ज्यादा रहती है. वह तकनीकी तौर पर ज्यादा मजबूत नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Riyan Parag: कौन हैं रियान पराग? जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने बनाया कप्तान, 8 सालों से हैं टीम का अहम हिस्सा

एक ही जगह खड़े होकर करते हैं बल्लेबाजी- आमिर

आमिर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, अभिषेक अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक ही जगह खड़े रहते हैं, वे चाहते हैं कि एक ही जगह सारी गेंद फेंकी जाएं. आमिर ने आगे यह भी कहा कि जिस दिन वह चल गए तो बड़ा स्कोर कर सकते हैं, जिससे विरोधी टीम को नुकसान हो सकता है. लेकिन उनका गेम रिस्क वाला है.

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बरकरार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ अभिषेक शर्मा फ्लॉप साबित हुए थे, इस मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसके बाद पेट में संक्रमण के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके कारण नामीबिया के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था. हालांकि अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

Exit mobile version