Vistaar NEWS

IND vs PAK: ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी बरकरार, टॉस पर सूर्यकुमार ने सलमान आगा को किया इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई हैं. इस मैच में सूर्या ने नो हैंडशेक पॉलिसी को बरकरार रखते हुए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया है.

सूर्यकुमार ने सलमान आगा को किया इग्नोर

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए जब दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली को पूरी तरह इग्नोर किया. सूर्या ने सलमान की तरफ देखा तक नहीं और न ही उनसे हाथ मिलाया. टॉस के बाद दोनों कप्तान प्रेजेंटर से बात करके अपने डगआउट की ओर बढ़ गए.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 WC LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा आउट

हैंडशेक को लेकर पाक कप्तान ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान महामुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट को हमेशा खेलभावना के साथ खेला जाना चाहिए. वहीं सूर्या ने कहा था कि मैच के वक्त ही पता चलेगा कि क्या करना है.

एशिया कप में भी नहीं मिलाया था हाथ

इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान हैंडशेक विवाद सुर्खियों में छाया हुआ था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था. एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाक की टीमें तीन बार आमने-सामने रही लेकिन तीनों बार भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंड शेक पॉलिसी को बरकरार रखते हुए हाथ नहीं मिलाया.

Exit mobile version