IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर सस्पेंस बना हुआ है. अब इस मामले में नया अपडेट सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ खेलने को तैयार हो गया है, जिसके लिए उसने आईसीसी के सामने तीन शर्त रखी है. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस पाकिस्तान को जमकर ट्रोल करने लगे और तरह-तरह के मीम्स बनाने लगे.
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की इन शर्तों और उनके रुख को लेकर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं. फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहसिन नकवी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई है और लिखा है कि, सूत्रों के मुताबिक मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए जो शर्तें रखी है-
- भारत को पाकिस्तान के साथ बाईलेटरल सीरीज खेलनी होगी.
- भारत 120 से ज्यादा रन नहीं बना सकता (जिससे बाबर 100 के स्ट्राइक रेट से खेल सकें).
- भारत को वरुण और अर्शदीप के साथ ओपन करना होगा.
- सिराज सिर्फ स्पिन गेंदबाजी करें
- सूर्या को स्वीप नहीं करना चाहिए
- हार्दिक सिर्फ फील्डिंग करें
- अर्शदीप को प्रसिध कृष्णा से रिप्लेस करें
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाली बनी पहली एसोसिएट टीम
आकाश चोपड़ा ने भी किया ट्रोल
पाकिस्तान की शर्तों पर अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए पाकिस्तान को ट्रोल किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि एक और यू टर्न होने वाला है? इस वीडियो में आकाश ने कहा है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को हो सकता है, क्योंकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि पाकिस्तान यू-टर्न मार रहा है.
अपने इस वीडियो में उन्होंने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने ये पूरा ड्रामा बांग्लादेश के लिए किया था, लेकिन इससे बांग्लादेश को क्या फायदा हो रहा है. सारी शर्तें पाकिस्तान के लिए हैं. इसी तरह, कई यूजर्स सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहे हैं और पाकिस्तान के साथ-साथ पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को ट्रोल कर रहे हैं.
