Vistaar NEWS

IND vs PAK: हार के बाद पाक एंकर का पारा हाई, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बताया ‘निक्कमा’, वीडियो वायरल

IND vs PAK:

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. भारत से मिली इस करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच पाकिस्तान की एक एंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाक खिलाड़ियों को निक्कमा कहती नजर आ रही हैं.

पाक एंकर ने क्या कहा?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हुआ जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर हुदा शाह पाक खिलाड़ियों के निकम्मे और बेशर्म होने की बात कह रही हैं. उन्होंने पाकिस्तान की हार पर कहा, “यह प्रदर्शन इतना निकम्मा और बेइज्जत है कि इससे बेहतर तो हम मैच ही नहीं खेलते और मैच को बायकॉट कर देते. हमे मैच को न खेलने का फैसला वापस नहीं लेना चाहिए था. निकम्मे पाकिस्तानी खिलाड़ी.”

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद आग-बबूला हुए शाहिद अफरीदी, दामाद शाहीन को जमकर सुनाई खरी-खोटी

फैंस का फूट गुस्सा

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा भी जमकर फूटा है. कोई टीवी फोड़ रहा है तो कोई अपनी ही टीम को नकारा बता रहा है. इसी बीच एक पाकिस्तानी लड़की का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जमकर बरस रही है. इस लड़की का कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ध्यान से संभल कर खेलना चाहिए था. जब भी टीम को अच्छा खेलना चाहिए टीम तभी खराब खेलती हैं. इसके अलावा भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की कई लड़कियों ने टीवी तोड़ने की कोशिश की है.

इस हार के साथ पाकिस्तान की सुपर-8 की राह कठिन हो गई है. अगर पाकिस्तान टीम को सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें नामीबिया को अगला मैच हराना होगा.

Exit mobile version