Vistaar NEWS

IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

Mike Hesson

माइक हेसन

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि हार के बाद पाक खिलाड़ी काफी निराश नजर आए हैं.

हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ?

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि भारत से 61 रन से हारने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में काफी मायूस थे. उन्होंने बताया कि यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बहुत अहम था. ऐसे में यह हार स्वीकार करना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं हैं. हेड कोच ने आगे कहा कि टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन भारत के खिलाफ वह दबाव नहीं झेल पाए जिससे इस बड़े मैच में हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा तो बलूचिस्तान वालों ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हेड कोच माइक हेसन ने क्या कहा?

माइक हेसन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच एक बड़ा इवेंट है. इससे पहले हमने लगातार 5 मैच जीते थे, इसलिए हमे भरोसा था कि यह मैच भी हम जीत जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और हम हार गए.

ईशान किशन की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 77 रन की तूफानी पारी खेल भारत को 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में दो बड़े विकेट लेकर मैच को पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर ही सिमट गई.

Exit mobile version