IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों करारी हार झेलने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ट्रोलर्स के निशाने पर है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग उन्हें लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं. मैच खत्म होते ही पाकिस्तानी यूजर्स अपने ही खिलाड़ियों पर तंज कसने लगे.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हलचल तेज हो गई है. मैच खत्म होते ही पाकिस्तानी यूजर्स अपने ही खिलाड़ियों को निशाना बनाकर मीम्स शेयर करने लगे. इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को सबसे ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. कप्तान सलमान अली आगा भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहे. लेकिन कभी पाकिस्तान टीम के चहेते रहे बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को जमकर ट्रोल किया गया.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा
पाकिस्तान में ट्रेंड करते रहे ईशान किशन
भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारत की जीत के हीरो रहे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईशान पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रहे थे. वह लगातार 12 घंटे तक पाकिस्तान के एक्स पर ट्रेंड करते रहे. आमतौर पर पाकिस्तानी यूजर्स भारत का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन इस बार कहानी कुछ और ही थी. एक पाकिस्तानी फैन ने अपनी टीम की हार पर रिएक्ट करते हुए कहा कि हमने अपनी मर्जी की पिच पर खेल कर भी देख लिया, आपको इंडिया से यहां बुला लिया, फिर भी हम आपको नहीं हरा पाए. शायद हमको चांद पर जाकर खेलना होगा और चांद पर तो आप ही जा सकते हो, हम तो जा भी नहीं सकते.
Bro trolled Pakistan's cricket, politics and technology in 24 seconds pic.twitter.com/hfCPGOLmsb
— Sagar (@sagarcasm) February 16, 2026
ईशान के फैन हुए पाकिस्तानी यूजर्स
पाकिस्तानी यूजर्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर तारीफ की, तो कई यूजर्स ने मजेदार अंदाज में अपनी की टीम का मजाक उड़ा दिया. एक यूजर ने कहा, “भाई, थोड़ा तो रहम करो, हमारे गेंदबाज भी इंसान है.” वहीं दूसरे यूजर ने मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हमारे तरफ से तो मोहसिन नकवी ही ऐसी पारी खेल सकते हैं.
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि जब से मोहसिन नकवी पीसीबी चीफ बने हैं, हम लगातार हार रहे हैं. इसमें कुछ नया नहीं है. हमे पता होना चाहिए की इस हार का असली जिम्मेदार कौन है.
