IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया. इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की. भारत से मिली इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गुस्सा फूटा है उन्होंने सीनियर प्लेयर्स की जमकर क्लास लगाई है.
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?
भारत से मिली करारी हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बार-बार नाकाम हो रहे सीनियर खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. उन्होंने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को बेंच पर बैठाने की बात की. उनके मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों को लगातार बड़े मैचों में मौके मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं.
जूनियर खिलाड़ियों को दें मौका- अफरीदी
समा टीवी पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि, अगर मुझे फैसला लेना होता तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब को बेंच पर बैठता और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देता. अफरीदी ने आगे कहा कि इन खिलाड़ियों को लंबे अरसे से मौके मिल रहे हैं. ऐसे में इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहती है. अगर सीनियर खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित्त हो रहे हैं तो उन्हें बेंच पर बैठाएं और उनकी जगह युवा खीलड़ियों पर भरोसा जताएं.
पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम पूरी तरह बैकफुट में नजर आई, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की जमकर खबर ली. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने दो ओवर में 31 रन लूटा डाले. शाहीन के अलावा बाबर आजम और शादाब खान भी इस मैच में बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए. बाबर आजम महज 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, शादाब ने अपने एक ओवर में 17 रन लुटाए और बल्लेबाजी करते हुए महज 14 रन की बना सके.
