IND vs PAK T20 WC LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए है. टीम में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की एंट्री हुई हैं.
अंक तालिका में टॉप पर भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं और बेहतर रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में टॉप पर है. अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हरा देती है तो, उसकी एंट्री सुपर-8 में हो जाएगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप याडव और वरूण चक्रवर्ती
पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
भारत ने बनाए 175 रन
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए अब पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन चाहिए
भारत को लगा पांचवा झटका
भारत का पांचवा विकेट गिरा कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 गेंद में 32 रन बनाकर हुए आउट
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4
16 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं. क्रीज पर सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे मौजूद
तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या भी हुए आउट, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा तिलक वर्मा 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए.
13 ओवर में भारत का स्कोर 118/2
भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं.
भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम ने 12 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/2 क्रीज पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद.
भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा वह 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए.
शादाब खान के ओवर में 17 रन
पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए शादाब खान की ईशान और तिलक ने जमकर कुटाई की है. दोनों ने इस ओवर में 17 रन बटोरे.
ईशान किशन का बल्ला उगल रहा आग
शादाब और अबरार के खिलाफ ईशान के आक्रामक बल्लेबाजी की है, भारत का स्कोर 8 ओवर के बाद 83-1 है.
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
भारत का स्कोर 50 के पार
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार क्रीज पर ईशान-तिलक मौजूद
भारत का स्कोर 40 के पार
भारत का स्कोर 41/1 ईशान किशन 37 और तिलक वर्मा 5 रन पर खेल रहे हैं
भारत को पहला झटका
भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडशेक पॉलिसी को रखा बरकरार
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आग से हाथ नहीं मिलाया है
'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर कायम
टॉस पर सूर्यकुमार ने सलमान आगा को किया इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ
भारत की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की एंट्री
भारत- पाकिस्तान के बीच हुआ टॉस
पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
शाम 6:30 बजे होगा टॉस
अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में एंट्री!
पेट के संक्रमण के कारण पिछला मैच न खेल पाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती हैं.
स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
