Vistaar NEWS

IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप: 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़त, जानें कब और कहां देखें LIVE

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के करोड़ों दर्शकों की नजर टिकी हुई हैं. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए है. अब पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा मैच कोलंबो के खेला जाना है. इसी कड़ी में आइए जानते है कब और कितने बजे शुरू होगा यह मैच, और कहां देखें इसकी लाइव स्ट्रीमिंग..

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह मैच प्राइम टाइम में खेला जाएगा, जिससे भारतीय दर्शक बड़ी संख्या में इसे लाइव देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Pakistani Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम की हुई फजीहत, होटल का बिल न चुकाने पर सड़क पर घूमते नजर आए खिलाड़ी

भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं. दोनों टीमों ने अपने दोनों ग्रुप स्टेज मुकाबले जीत लिए है. ऐसे में आगामी मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब तक दोनों टीमें 16 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमे भारत 13 तो पाकिस्तान ने 3 जीत दर्ज की हैं.

कहां देखें LIVE?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों में होगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाईट पर भी लाइव मैच का लुप्फ उठा सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती

Exit mobile version