Vistaar NEWS

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारा दिन खराब था

Sitanshu Kotak

सितांशु कोटक

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 111 रन पर ही सिमट गई और मुकाबला एकतरफा हो गया. इस हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की.

सितांशु कोटक ने क्या कहा?

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ कहा कि यह हार किसी दबाव या तैयारी की कमी की वजह से नहीं थी, बल्कि आज हमारा दिन नहीं था. उन्होंने बताया कि 188 रन का लक्ष्य मुश्किल जरूर था, लेकिन टीम हमारे बल्लेबाज इसे हासिल करने की क्षमता रखते हैं. भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर उन्होंने माना कि उनका प्रदर्शन आज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आगे कोच ने संकेत दिए की टीम मैनेजमेंट कमजोरियों पर चर्चा करेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बदलाव नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत की हार पर दिखी मोहम्मद आमिर की बेशर्मी! पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का वीडियो वायरल

188 रन के लक्ष्य पर क्या कहा?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सि,तांशु कोटक ने कहा कि इस पिच पर 188 रनों का लक्ष्य आराम से हासिल किया जा सकता था. हां अगर यह लक्ष्य 220 तक जाता तो थोड़ा मुश्किल होता. कोटक ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह हार दबाव और कम अनुभव कारण नहीं हुई. आपको 180,190 का टारगेट तो चेज करना ही होगा, मुझे लगता है आज हमारा दिन खराब था.

बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता पर क्या कहा?

कोटक से जब टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता पर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता और उनके खिलाफ ऑफ स्पिनरों को एक्शन पर लगाने की रणनीति काफी असरदार साबित हुई है. टीम इंडिया के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन पर कोटक ने माना कि इससे टीम को नुकसान हो रहा है.

Exit mobile version