IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 मुकाबलों में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया और युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी और उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा.
मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर
दरअसल, पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में अभिषेक शर्मा पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने अभिषेक को स्लॉगर बताते हुए उनकी तकनीक पर सवाल उठाए थे. अब उन्होंने एक टीवी शो में अभिषेक पर फिर निशाना साधा है. आमिर ने अभिषेक को लेकर कहा कि उनके पास डिफेंसिव खेल नहीं है. अगर कोई बल्लेबाज गेंद को नहीं रोक सकता, तो आप उसे क्या कहेंगे? आमिर ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी मजबूती बेहद जरूरी होती है और सिर्फ आक्रामक सिर्फ आक्रामक शॉट खेलने से लंबे समय तक सफलता नहीं मिलती. उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत गेंदबाजी अटैक के सामने अभिषेक की कमजोरियां उजागर हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने बेटे और Ex-Wife नताशा को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
टीम इंडिया को लेकर क्या कहा?
बता दें, पूर्व पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगी. अब उन्होंने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका भारत को हरा देगी. आमिर ने कहा कि जिस तरह से दोनों टीमें खेल रही हैं, ऐसे में मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका ज्यादा बेहतर है.
अभिषेक तीनों मुकाबलों में फ्लॉप
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वो पिछली तीन पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
