IND vs SA LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने चार बदलाव किए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
भारत को पांचवा झटका
कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा.
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर हुए आउट.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर हुए आउट.
भारत के दो विकेट गिरे
भारत को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा जिसके बाद तिलक वर्मा भी हुए आउट.
भारत
साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 का टारगेट
साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाकर भारत के सामने 188 रन का टारगेट रखा है.
साउथ अफ्रीका का सातवां झटका
जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को किया आउट.
साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया मार्को जानसन 2 रन बनाकर हुए आउट.
वरुण चक्रवती ने दिलाई पांचवीं सफलता
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है, उन्होंने डेविड मिलर (65) को किया आउट.
डेविड मिलर ने जड़ा अर्धशतक
डेविड मिलर ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका
साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर हुए आउट.
साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
साउथ अफ्रीका ने 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं.
ब्रेविस-मिलर ने संभाला मोर्चा
शुरुआती विकेट गिरने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला ब्रेविस 24 तो मिलर 40 रन पर खेल रहे हैं.
साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार
साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 56 रन बना लिए है.
6 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3
5 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 31/3
5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 31 रन बनाए. डेवाल्ड ब्रेविस- डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद.
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुए आउट.
भारत को मिली दूसरी सफलता
दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा कप्तान एडेन मार्करम अर्शदीप सिंह की गेंद पर 4 रन बनाकर हुए आउट.
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को किया आउट.
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करने आए.
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
