Vistaar NEWS

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद तिलक वर्मा पर बरसे सुनील गावस्कर, बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

Tilak Verma

तिलक वर्मा

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया का आगाज हार के साथ हुआ है. अहमदाबाद में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा की जमकर क्लास लगाई और उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए.

तिलक वर्मा पर भड़के सुनील गावस्कर

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. इस मैच में तिलक महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, मैच खत्म होने बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. गावस्कर ने कहा कि बेशक लक्ष्य कठिन था, लेकिन शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की जरूरत नहीं थी.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारा दिन खराब था

तिलक पर क्या बोले सुनील गावस्कर?

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा को लेकर नाराजगी जाहीर की है. उन्होंने तिलक को लेकर कहा कि वह बेहद समझदार बलेबाज हैं, लेकिन इस मैच में मैं उनके अप्रोच से थोड़ा नाखुश था. टीम का एक विकेट गिर चुका था रनरेट 9.5 का था. ऐसे में उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि अभिषेक ने रन नहीं बनाए और वह जल्दी आउट हो गए, ऐसे में तिलक की जिम्मेदारी थी कि वह समझदारी बनाए रखते और पॉवरप्ले पार करते.

तिलक वर्मा का फ्लॉप शो जारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अबतक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. इस आईसीसी टूर्नामेंट में उनका अबतक का सर्वाधिक स्कोर 31 रन ही रहा है.

Exit mobile version