IND VS WI 1st ODI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रविवार 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय प्लेइंग में मोहम्मद सिराज की जगह नमन धीर को मौका दिया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को कीसी कार्टी के रूप में दूसरी सफलता मिली है. प्रसिध कृष्ण ने शुभमन गिल के हाथों कार्टी को कैच आउट कराया.
28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 168-1
28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं. जस्टिन ग्रीव्स 87 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई. कैंपबेल 60 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं. कुलदीप ने प्रसिध कृष्ण के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.
जॉन कैंपबेल ने जड़ी फिफ्टी
जॉन कैंपबेल ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 17 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 118 रन बना लिए हैं.
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ी फिफ्टी
जस्टिन ग्रीव्स ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, जॉन कैंपबेल 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 62-0
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 20 और जस्टिन ग्रीव्स 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत 6 ओवर के बाद स्कोर 48-0
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी ने वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई है. 6 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं.
