Vistaar NEWS

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने की बड़ी गलती, पावरप्ले में छोड़ा इस खतरनाक खिलाड़ी का आसान कैच

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

IND vs WI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि शुरुआती ओवर में उनका यह फैसला उस वक्त भारी पड़ा जब पावरप्ले में अभसिहक शर्मा ने एक आसान कैच छोड़ दिया.

अभिषेक शर्मा ने छोड़ा आसान कैच

दरअसल यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली जब भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर की पांचवी गेंद धीमी गति से डाली, बुमराह की इस गेंद पर रोस्टन चेज़ ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले का संपर्क नहीं ले पाई और काफी ऊंची हवा में उठ गई. एक्स्ट्रा कवर पर 30 गज के घेरे के अंडर खड़े अभिषेक शर्मा कैच लेने की पोजीशन में आ गए थे, लेकिन वह यह कैच नहीं पकड़ पाए. उनके इस कैच ड्रॉप करने से रोस्टन चेज़ को जीवनदान मिल गया.

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ शतक जड़कर एलिसा हीली ने लिया ODI से संन्यास, शानदार अंदाज में कहा अलविदा

पहले विकेट के लिए खेली 68 रन साझेदारी

अभिषेक ने जब रोस्टन चेज़ का कैच छोड़ा, उस समय वह 8 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे थे. यह मौका भारत के लिए बेहद अहम था, क्योंकि वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे. कैच छूटने के बाद चेज़ ने संभलकर बल्लेबाजी जारी रखी और 10 ओवर का खेल खत्म होने तक क्रीज पर बने रहे.

वेस्टइंडीज की ओर से मजबूत शुरुआत करते हुए उन्होंने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन की अहम साझेदारी की. अखिरिकार जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. रोस्टन चेज़ ने इस मैच में 25 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन की अहम पारी खेली.

Exit mobile version