Vistaar NEWS

IND vs WI: 406 रनों का टारगेट देख घबरा गए थे कप्तान शुभमन गिल! फिर ऐसे दिलाई टीम को जीत

Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन चेज कर कमाल कर दिया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 223 रन और रोहित शर्मा के शतक के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, गिल ने माना की वह 400 से ज्यादा का टारगेट देख थोड़ा दबाव में आ गए थे. मैच के बाद गिल ने कहा कि मैदान या पिच कैसा भी हो, 400 रन का पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता.

400+ टारगेट देख प्रेशर में आ गए थे गिल

दरअसल गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर बोर्ड पर 405 रन लगा दिए. जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर 406 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने खुलासा किया कि पारी के ब्रेक में वह 400 रन बोर्ड पर देखकर थोड़ा प्रेशर में आ गए थे.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक, 12000 रनों के साथ सचिन-कोहली के ‘क्लब’ में मारी एंट्री

पावरप्ले में क्या था भारत का प्लान?

गिल ने बताया कि इतने बड़े लक्ष्य के बाद हमने टारगेट सोचा था कि पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए हमे 75-80 रन तक जोड़ना है. टीम को पता था कि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी आसान होगी. भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि 25 ओवर के आसपास 200-210 रन तक पहुंचने की उनकी प्लानिंग थी, लेकिन भारत 230-240 रन तक पहुंच गया. इसके बाद दबाव वेस्टइंडीज पर आ गया.

गेंदबाजी को लेकर क्या बोले गिल?

मैच के बाद गिल ने भारतीय गेंदबाजी को लेकर भी बात की. उन्होंने माना कि पावरप्ले में भारत ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. उन्होंने माना की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए और अच्छी बल्लेबाजी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि वह 420-430 रन तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, आखिरी ओवरों में भारत ने 20-30 रन रोककर मैच में वापसी की.

Exit mobile version